Lucknow School Closed: शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी; डीएम ने जारी किया आदेश
Credit-(Pixabay)

Lucknow School Closed:  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर अब स्कूलों पर भी दिखाई देने लगा है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने क्लास 8 तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. डीएम सूर्यपाल गंगवार ने निर्देश दिए हैं कि क्लास 9 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाए. जिन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास संभव नहीं है, वहां सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं चलेंगी. यह फैसला तापमान में लगातार गिरावट और ठंड के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है. प्रशासन का कहना है कि यह कदम बच्चों की सेहत को ठंड से बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है.

ये भी पढें: Lucknow Student Suicide: बीए एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड; सुसाइड नोट में लिखा, “सॉरी मॉम-डैड”

कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद