Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार में जुटी ममता बनर्जी, जलपाईगुड़ी में एक दुकान पर खुद की हाथों से चाय बनाने के बाद लोगों को परोसा, तस्वीरें वायरल
Mamata Banerjee- ANI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिल सके. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रेसिडेंट ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय चाय की दुकान पर पहुंची. जहां पर उन्होंने लोगों के लिए चाय बनाने के बाद खुद परोसी. चाय बनाने और परोसने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वहीं मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी का सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ. जहां वे चुनाव प्रचार के दौरान जलपाईगुड़ी में आदिवासियों से मुलाकात करने के बाद उनके साथ डांस करने के साथ ही ढोल बजाया.

Tweet: