Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान बवाल, गुस्साई भीड़ ने दक्षिण 24 परगना में तालाब में फेंकी EVM और VVPT मशीन- VIDEO
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है. मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में बूथ संख्या 40 और 41 पर बवाल हो गई है. दो गुटों में झडप के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया.
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है. मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में बूथ संख्या 40 और 41 पर बवाल हो गई है. दो गुटों में झडप के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया. बताया जा रहा है यह घटना तब हुई जब कुछ मतदान एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर मौजूद रहने की अनुमति नहीं दी गई। जवाब में, गुस्साई भीड़ ने मतदान केंद्र में जबरन घुसकर ईवीएम वीवीपैट छीन लिया और उसे तालाब में फेंक दिया. फिलहाल दोनों बूथ पर मतदान रोक दिया गया. लेकिन खबर है कि चुनाव अधिकारी जल्द ही सुरक्षा के बीच मतदान शुरू करेंगे.
देखें वीडियो:
VIDEO | Lok Sabha Elections 2024: EVM and VVPAT machine were reportedly thrown in water by a mob at booth number 40, 41 in Kultai, South 24 Parganas, #WestBengal.
(Source: Third Party)#LSPolls2024WithPTI #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/saFiNcG3e4
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

