देश

Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना में कांग्रेस 17 में से 12-13 सीटें जीतेगी- रेवंत रेड्डी

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के मतदान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को विश्‍वास जताया कि उनकी कांग्रेस राज्य में 17 में से 12-13 सीटें जीतेगी.

Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना में कांग्रेस 17 में से 12-13 सीटें जीतेगी- रेवंत रेड्डी
(Photo Credits Twitter)

हैदराबाद, 15 मई : तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के मतदान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को विश्‍वास जताया कि उनकी कांग्रेस राज्य में 17 में से 12-13 सीटें जीतेगी. रेवंत रेड्डी राज्य के पार्टी प्रमुख भी हैं, उन्‍होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भरोसा जताया कि कांग्रेस उम्मीदवार डी. नागेंद्र सिकंदराबाद लोकसभा सीट 20,000 वोटों के बहुमत से जीतेंगे.

रेवंत रेड्डी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधि समाप्त हो गई है और वह अब पूरी तरह से प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार किसान कल्याण निगम की स्थापना करेगी, जो किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कर्ज लेगी. उन्होंने दोहराया कि सरकार चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे के मुताबिक 15 अगस्त तक 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ कर देगी. यह भी पढ़ें : Rakhi Sawant Hospitalized: दिल से जुड़ी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं राखी सावंत, एक्ट्रेस की तस्वीर देख फैंस हुए हैरान (View Pics)

उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को आश्‍वासन दिया कि सरकार भीगे हुए धान की खरीद को प्राथमिकता देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).