Rakhi Sawant (Photo Credits: Facebook)
Rakhi Sawant Hospitalized: बॉलीवुड की जानी-मानी कलाकार राखी सावंत को दिल से जुड़ी परेशानी के चलते आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि डॉक्टरों की तरफ से अभी तक उनकी हालत के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. राखी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिख रही हैं. उनके हाथ में नस में लगाई जाने वाली सुई और उंगली में ऑक्सीमीटर लगा हुआ है. राखी के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
देखें तस्वीर:
View this post on Instagram













QuickLY