Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता पवन सिंह ने की मोदी की प्रशंसा कहा- प्रधानमंत्री मोदी देश का विकास कर रहे हैं
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की है.
रोहतास(बिहार) 30 अप्रैल: काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की है.
रोहतास में एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश का विकास कर रहे हैं. हम सब की जिम्मेदारी है कि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य में सहयोग कर उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से ही देश का विकास होगा. इसलिए सभी को आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. यह भी पढ़ें : UK Board 10th-12th Result 2024: लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी! उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम कुछ ही समय बाद होने जा रहा है जारी, ubse.uk.gov.in पर करें रिजल्ट चेक
उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से आह्वान किया कि चुनाव में आपको वह बटन दबाना है, जो आपके भविष्य की रक्षा कर सके, आपको आगे बढ़ा सके. इसलिए सभी को सोचसमझकर मतदान करना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

