तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरी जिले में एक कपास की गोदाम में भीषण आग लग गई है. आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. क्योंक आग की लपटे ऊपर तक उठ रही है.
तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरी जिले में एक कपास की गोदाम में लगी भीषण आग: Live Breaking News Headlines & Updates, March 4, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन तक 5 राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
Live Breaking News Headlines & Updates, March 4, 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन तक 5 राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह 56,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचेंगे.
इसके बाद वह दोपहर साढ़े 3 बजे तमिलनाडु जाएंगे. यहां कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आदिलाबाद के साथ-साथ चेन्नई में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मार्च को तेलंगाना के संगारेड्डी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह ओडिशा जाएंगे. यह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 6 मार्च को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बिहार जाएंगे.