Liquor Scam Case: ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, कहा- समन अवैध और राजनीति से प्रेरित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे. सूत्रों ने बताया कि वह एक रोड शो के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 2 नवंबर बुलाया था.

नई दिल्ली, 2 नवंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे. सूत्रों ने बताया कि वह एक रोड शो के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 2 नवंबर बुलाया था. वो ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे और अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक रोड शो में भाग लेंगे.

केजरीवाल थोड़ी देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे. इससे पहले दिन में उन्होंने अपने समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित करार दिया था. ईडी के समन का जवाब देते हुए, केजरीवाल ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है." उन्होंने कहा कि नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया है. यह भी पढ़ें : CM केजरीवाल की पेशी से पहले AAP के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर ED के छापे.

केजरीवाल ने आरोप लगाया, "नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए न जाऊं. ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए." यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री को कथित घोटाले के संबंध में ईडी ने तलब किया है.

ईडी के सामने पेश होने से पहले उनका राजघाट जाने का कार्यक्रम था और उसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी अर्धसैनिक बल सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ईडी कार्यालय और राजघाट पर सुरक्षा बढ़ा दी थी. इस बीच, पुलिस ने केजरीवाल के आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड