Theft In Nandurbar's Wedding: शादी में गई लाइट और अंधेरे में चोर ने उड़ा लिए साढ़े छह लाख रुपये के गहने, नंदुरबार शहर की घटना
नंदुरबार में एक चोरी को ऐसे अंजाम दिया गया, जो कोई सोच भी नहीं सकता. शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्यगृह में एक विवाह समारोह चल रहा था और इसी समय हॉल की बिजली चली गई. इसी अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक चोर ने साढ़े छह लाख रुपये के गहनों की बैग पर हाथ साफ़ कर दिया.
Theft In Nandurbar's Wedding: नंदुरबार में एक चोरी को ऐसे अंजाम दिया गया, जो कोई सोच भी नहीं सकता. शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्यगृह में एक विवाह समारोह चल रहा था और इसी समय हॉल की बिजली चली गई. इसी अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक चोर ने साढ़े छह लाख रुपये के गहनों की बैग पर हाथ साफ़ कर दिया. इस घटना के बाद शादी में खलबली मच गई और पुलिस तक मामला पहुंचा और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक़ नंदुरबार के छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्यगृह में एक विवाह समारोह चल रहा था और इसी दौरान बिजली चली गई और कुछ देर के लिए हॉल में अंधेरा फ़ैल गया. इस दौरान स्टेज पर भी अंधेरा था. इसका फायदा उठाते हुए एक अज्ञात चोर सोने -चांदी के गहनों की बैग लेकर चलता बना. ये भी पढ़े :Sambhaji Nagar Shocking Incident: पुलिस भर्ती में पहुंचे युवक के पास से मिली उत्तेजक दवाई और गोलियां, पिछले एक हफ्ते में ये दूसरा मामला, छत्रपति संभाजीनगर की घटना
इस बैग में दो लाख 25 हजार रुपये कीमत की सोने की चुडियां, तीन लाख 50 हजार रुपये का मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये की चांदी की प्लेट थी. कुल मिलाकर छह लाख 55 हजार रुपये का सामान बैग में था. इस घटना के बाद शादी में खलबली मच गई. इस घटना के बाद पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

