'रैट होल माइनर' वकील हसन को दिल्ली में मिलेगा नया घर! LG वीके सक्सेना ने की घोषणा- VIDEO
LG VK Saxena | Credit PTI

Delhi LG VK Saxena: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बुधवार को खजूरी खास इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से 41 लोगों की जान बचाने वाले 'रैट होल माइनर' वकील हसन को घर भी तोड़ दिया गया. इस मामले पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि हम निश्चित रूप से रैट माइनर वकील हसन को मुआवजा देंगे. उन्हें दिल्ली में ही एक घर भी मुहैया कराया जाएगा.