Shimla Landslide Video: हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाओं ने नागरिकों को दहशत में ला दिया है. अब शिमला के एमएलए क्रॉसिंग के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई है. यहां बड़ी तादाद में मिट्टी और पेड़ सड़क पर गिर गए. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस दौरान लैंडस्लाइड होते ही पास खड़े लोग जान बचाकर भागते हुए नजर आएं. पहाड़ के धीरे-धीरे खिसकने के बाद सड़क से जा रहे वाहनचालको ने अपने वाहनों को पहले ही रोक दिया था. जिसके कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. इस लैंडस्लाइड के कारण उपनगर बालूगंज को जानेवाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ जिस जगह ये लैंडस्लाइड हुई है वहां और लैंडस्लाइड की संभावना है, क्योंकि अभी भी पहाड़ी से मलबा गिर रहा है. ये भी पढ़े :VIDEO: शिमला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन टनल, बाल-बाल बचे मजदूर, भूस्खलन का वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
शिमला : MLA क्रॉसिंग के पास हुए लैंड स्लाइड की सीसीटीवी फुटेज आई सामने , हादसे के वक्त लोगों ने भागकर बचाई जान...#MLACrossingLandslide #ShimlaLanslideNews #DDNewsHimachal pic.twitter.com/rZIlSyTAOJ
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) August 19, 2024













QuickLY