आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम जिले में नक्सली विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी घायल
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के नूरमती गांव से नक्सली हमला को लेकर एक बड़ी खबर है. यहां पर नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंडमाइन में विस्फोट हो गया है. इस विस्फोट में 1 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हुए है.
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) जिले के नूरमती गांव ( Nurmathi village) से नक्सली हमला को लेकर एक बड़ी खबर है. यहां पर नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंडमाइन (Landmine blast) में विस्फोट हो गया है. इस विस्फोट में 1 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हुए है. घटना के बाद घायल पुलिस कर्मी और नागरिक को पास के सरकारी अस्पताल (Govt Hospital) में भर्ती करवाया गया है. जहां पर इलाज चल रहा है. वहीं इस हमले के बारे में और ज्यादा जानकरी मिलनी बाकी है.
बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए. इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
LPG Cylinder Price: दिल्ली में रसोई गैस की कीमतों में बड़ा उछाल, घरेलू सिलिंडर 913 रुपये का हुआ; कमर्शियल गैस के दाम 144 रुपये बढ़े
सड़क से ऊपर बालकनी में ज्यादा जहरीली हवा का खतरा
क्या पश्चिम बंगाल में चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत कराए जाएंगे?
\