Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहन योजना की जुलाई महीने की किस्त कब आएगी? चंद मिनटों में लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना नाम

महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' की जुलै किस्त और लाभार्थी सूची को लेकर महिलाओं में उत्सुकता है. जानिए ई-केवायसी प्रक्रिया, पात्रता जांचने का आसान तरीका और 1500 रुपये की किस्त बैंक खाते में कब तक आएगी.

(File Photo)

Ladki Bahin Yojana:  महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के तहत मिलने वाले जुलाई महीने के 1500 रुपये के हफ्तों को लेकर राज्य की महिलाओं में काफी उत्सुकता बनी हुई है. इस बीच, ई-केवाईसी (e-KYC) और दस्तावेजों के सत्यापन की गहन प्रक्रिया जारी है. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, आवश्यक मापदंडों को पूरा न करने और अधूरी केवाईसी के कारण राज्य में लगभग 80 लाख आवेदक अपात्र पाए गए हैं.

यदि आपका आवेदन भी इस योजना के तहत जमा हुआ है, तो जुलाई की किस्त जारी होने से पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचना बेहद जरूरी है.  यह भी पढ़ें:   Ladki Bahin Yojana: लाडली बहन योजना की जुलाई महीने की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा पैसा और कैसे चेक करें स्टेटस

80 लाख आवेदन क्यों हुए अपात्र?

योजना के तहत जारी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उन आवेदनों की व्यापक छानबीन की जा रही है, जो सरकार द्वारा तय किए गए नियमों और शर्तों को पूरा नहीं करते हैं. ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होना, बैंक खाते से लिंक न होना और गलत दस्तावेज जमा करना इसके मुख्य कारण हैं.

इसी आधार पर लगभग 80 लाख आवेदनों को अपात्रता की श्रेणी में रखा गया है. जिन महिलाओं की ई-केवाईसी अधूरी है या जिनके फॉर्म में त्रुटियां हैं, उन्हें फिलहाल किस्त के लाभ से अलग रखा जा सकता है.

लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे करें चेक

योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम है या नहीं, यह जानने के लिए महिलाएं आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन कर सकती हैं:

किस आधार पर मिलेगी 1500 रुपये की किस्त?

केवल उन्हीं महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई महीने की 1500 रुपये की राशि भेजी जाएगी, जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है और जिनके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं. जिन आवेदकों के सत्यापन में विसंगतियां मिली हैं या ई-केवाईसी लंबित है, उनका भुगतान रोका जा सकता है.

जुलाई की किस्त कब तक बैंक खाते में आएगी?

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जुलाई महीने की 1500 रुपये की किस्त 12 से 15 अगस्त के बीच पात्र महिलाओं के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

यदि तकनीकी या सत्यापन कारणों से इस अवधि में भुगतान नहीं हो पाता है, तो सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर जुलाई और अगस्त दोनों महीनों का 1500-1500 रुपये मिलाकर कुल 3000 रुपये का एकमुश्त लाभ दे सकती है. हालांकि, इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

आवेदक महिलाएं क्या करें?

जिन आवेदकों को अभी तक संदेश या लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी ई-केवाईसी स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए. यदि आवेदन में कोई त्रुटि या दस्तावेजी कमी दिखाई देती है, तो उसे नजदीकी सेतु केंद्र या संबंधित विभागीय कार्यालय में जाकर तुरंत सुधार लें.

Share Now