Kulhad Pizza Couple Threat Audio: कुल्हड़ पिज्जा कपल को निहंगों से मिली धमकी के बाद HC ने पंजाब पुलिस को दिए सुरक्षा देने के आदेश, जानें पीड़ित दंपत्ति ने वीडियो जारी कर क्या कहा
पंजाब के निहंग सीखो ने कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को धमकी दी थी. जिस धमकी उन्होंने पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की थी. जिस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए कुल्हड़ पिज्जा कपल को पंजाब पुलिस से सुरक्षा देने को कहा है.
Kulhad Pizza Couple Threat Audio: पंजाब के निहंग सीखो ने कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को धमकी दी थी. जिस धमकी को लेकर यह कपल पंजाब- हरियाण हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर एक याचिका दायर की थी. जिस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार करने के बाद पंजाब सरकार को कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं.
निहंगों के धमकी और विरोध प्रदर्शन के बीच यह कपल रविवार को अपना सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में सहज और उनकी पत्नी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) जाएंगे और अकाल तख्त साहिब से पूछेंगे कि क्या वह पगड़ी बांध सकते हैं या नहीं. सहज ने अकाल तख्त साहिब से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया. यह भी पढ़े: Kulhad Pizza Couple in Trouble Again: निहंग सिख पहुंचे कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल की दुकान पर, सेहाज अरोरा से कहा- वीडिओ बनाना है तो ‘पग पहनना बंद करो’
कुल्हड़ पिज्जा कपल ने जारी किया ऑडियो:
View this post on Instagram
निहंग सीखो की तरफ से कुल्हड़ पिज्जा कपल को गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला धमकी दे रहा है. उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. अर्श डल्ला कह रहा है कि उसने ऐसे लोगों को फोन कर समझाया है कि बाज आ जाएं. वह ऐसी वीडियो बनानी बंद कर दें नहीं तो पिज्जा-पुज्जा बिखेर दिए जाएंगे. जिस धमकी से डरकर यह कपल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है.
यहां सुने गैंगस्टर अर्शदीप सिंह का धमकी भरा ऑडियो:
दरअसल पिछले कुछ दिनों से दंपत्ति को निहंग सिंहों द्वारा धमकाया गया, उनकी दुकान पर कुछ पहुंचे निहंग सिंहों ने सहज से कहा था कि या तो वह पगड़ी पहनना बंद कर दें या फिर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना बंद कर दें. इसके बाद सहज और उनकी पत्नी गुरप्रीत हाईकोर्ट पहुंचे और सुरक्षा की मांग की.
पगड़ी पहनकर वीडियो बनाने को लेकर निगाहों का है विरोध:
दरअसल कुल्हड़ पिज्जा कपल को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब उनका एक अश्लील अनुचित वीडियो वायरल हुआ. निहंगों ने जिस वीडियो के विरोध में उतर आये हैं. उनका कहना है कि पगड़ी पहनकर वीडियो बनाना बंद करें. उनका कहना है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल में सहज अरोड़ा पगड़ी पहनकर वीडियो बनाना बंद करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

