एजेंसी न्यूज

गुड न्यूज: देश में COVID-19 से पीड़ित उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम, रिकवरी रेट बढ़ा

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 96.77 लाख के पार चले गए हैं, लेकिन 91.39 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में अब चार लाख से कम लोगों का ही कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

गुड न्यूज: देश में COVID-19 से पीड़ित उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम, रिकवरी रेट बढ़ा
प्रतिकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली, 7 दिसम्बर : देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 96.77 लाख के पार चले गए हैं, लेकिन 91.39 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में अब चार लाख से कम लोगों का ही कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 32,981 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 96,77,203 हो गए. वहीं 391 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,573 हो गई. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, सेना ने 5 लोगों को बचाया

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 3,96,729 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.10 प्रतिशत है. उसके अनुसार 91,39,901 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर 94.45 प्रतिशत है, वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार छह दिसम्बर तक 14,77,87,656 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,01,081 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).