Kota Student Suicide: कोटा में फिर पसरा मातम, NEET परीक्षा की तैयारी करने आई 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
Photo Credits: Pixabay

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में तमाम कोशिशें, काउंसिलिंग और मोटिवेशन स्पीच के बाद भी परीक्षा की तैयारी करने आये स्टूडेंट्स के आत्महत्या करने के मामले में कमी नहीं आ रही है. सोमवार को फिर एक छात्रा ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया. छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वह अपने छात्रावास के कमरे में ही जहर खा लिया. मृतक त्रा का नाम प्रियास सिंह है. वह कोचिंग संस्थान के बाहर उल्टी करते देखा गया. उसके साथी उसे तुरंत ही अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

Video: