Kolkata: 75 वर्षीय व्यक्ति ने पैरालाइज पत्नी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

75 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी पैरालिसिस पीड़ित पत्नी की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट परिसर की छत से कूदकर जान दे दी. पीड़ितों की पहचान अमूल्य समद्दर और गीता समद्दर (60) के रूप में की गई.

(Photo Credit : X)

कोलकाता, 21 नवंबर : 75 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी पैरालिसिस पीड़ित पत्नी की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट परिसर की छत से कूदकर जान दे दी. पीड़ितों की पहचान अमूल्य समद्दर और गीता समद्दर (60) के रूप में की गई. अपार्टमेंट परिसर के निवासियों ने पुलिस को तब सूचित किया, जब उन्होंने अमूल्य समद्दर का शव जमीन पर खून से लथपथ देखा.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले अमूल्य समद्दर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद कर्मियों ने दंपति के घर का ताला तोड़ा तो गीता का शव मिला. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है. पड़ोसियों के मुताबिक, मृतक दंपत्ति की दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है. यह भी पढ़ें : Gujarat Road Accident: गुजरात में राजमार्ग पर बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत, 11 घायल

हालांकि बेटियां अक्सर अपने माता-पिता से मिलने आती थीं, लेकिन गीता की दैनिक देखभाल की जिम्मेदारी अमूल्य पर थी. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से इस बात को लेकर चिंतित था कि वह अपनी लंबे समय से बीमार पत्नी के इलाज का खर्च कैसे वहन करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट