HD Revanna Kidnapping Case: JDS नेता एचडी रेवन्ना को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Credit - ANI

HD Revanna Kidnapping Case: जद(एस) नेता एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने अपरहण मामले में 4 मई को गिरफ्तार किया था. अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ एचडी रेवन्ना की तरफ से जमानत को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एचडी रेवन्ना को राहत नहीं मिली. बल्कि उन्हें 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एचडी रेवन्ना के खिलाफ कर्नाटक के केआर नगर पुलिस स्टेशन में महिला के अपरहण को लेकर केस दर्ज दर्ज था. एचडी रेवन्ना के खिलाफ दर्ज सेक्स स्कैंडल मामले में एसआईटी उनसे पूछताछ  करना चाहती थी. जिसको लेकर उन्हें गिरफ्तार किया है.

बताना चाहेंगे कि एचडी रेवन्ना के साथ ही उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना  के खिलाफ सेक्स स्कैंडल मामले में केस दर्ज हुआ है. जिस केस की जांच एसईटी कर रही है.

JDS नेता एचडी रेवन्ना को कोर्ट से नहीं मिली जमानत: