Khan Sir Controversy: खान सर पर महिला ने लगाए उत्पीड़न और धमकी के आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा, शिकायत के बाद जांच में जुटी पटना पुलिस
महिला का कहना है कि उसने पीरबहोर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. उसके अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिया है और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत थाने से संपर्क करने के लिए एक संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Khan Sir Controversy: मशहूर शिक्षक खान सर (फैसल खान) एक नए विवाद में घिर गए हैं. एक महिला ने पटना के पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से संरक्षण की मांग भी की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद ही उनकी पुष्टि की जा सकेगी. Khan Sir Coaching Center Firing: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, फायरिंग में सुरक्षाकर्मी घायल; VIDEO
महिला ने 2017 की घटनाओं का किया जिक्र
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसकी रूममेट सबीना खातून कथित तौर पर खान सर के साथ रिश्ते में थी. महिला का दावा है कि वर्ष 2017 में खान सर कई बार उनके कमरे पर आते थे, जिसका उसने विरोध किया था. महिला के अनुसार, यह सिलसिला करीब छह महीने तक चलता रहा, जिसके कारण कई बार विवाद हुआ और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.
जान से मारने की कोशिश का भी लगाया आरोप
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. उसका कहना है कि उसके परिवार के एक पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप किया और खान सर को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर माफी मांगी और कुछ समय तक उसे परेशान करना बंद कर दिया. हालांकि, महिला का आरोप है कि अब भी खान सर उसके ठिकाने और रहने की जगह के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं.
महिला ने खान सर पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया:
रिश्तेदारों को कॉल करने और पैसे लेने का भी आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदारों को कई बार फोन किए गए, जिनमें कॉल करने वाला खुद को सुल्तानगंज थाना से होने का दावा करता था. महिला ने यह भी दावा किया कि उसे खान सर के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां हैं, जिनकी वजह से उसे अपनी सुरक्षा का डर है. शिकायत में उसने कुछ गंभीर आपराधिक आरोप भी लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल ये केवल शिकायतकर्ता के दावे हैं. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि फैजान खान ने उसके 4,500 रुपये ले लिए थे. साथ ही उसने खान सर की गरीबों की मदद करने वाली सार्वजनिक छवि पर भी सवाल उठाए.
पुलिस ने जांच शुरू की
महिला का कहना है कि उसने पीरबहोर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. उसके अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिया है और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत थाने से संपर्क करने के लिए एक संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.