News

Rae Bareli Railway Track: बड़ा हादसा टला! रायबरेली में रेलवे ट्रैक की चाबियां खुली मिलने से प्रशासन में हड़कंप, साजिश की आशंका, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के पास के ऊंचाहार रेलवे ट्रैक की कई चाबियां निकली हुई दिखाई दी. जिसके कारण रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए है.

Rae Bareli Railway Track: बड़ा हादसा टला! रायबरेली में रेलवे ट्रैक की चाबियां खुली मिलने से प्रशासन में हड़कंप, साजिश की आशंका, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

रायबरेली, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के पास के ऊंचाहार रेलवे ट्रैक की कई चाबियां निकली हुई दिखाई दी. जिसके कारण रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए है. ऐसा माना जा रहा है की ये किसी की साजिश भी हो सकती है. घटना ऊंचाहार नगर के ओवर ब्रिज के रेलवे ट्रैक की है.

सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो में देख सकते है कि रेलवे ट्रैक की कई चाबियां निकली हुई है. इसके साथ ही कुछ चाबियां ढ़ीली भी हो चुकी है. ये घटना ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से रायबरेली की ओर जाने वाली रेल लाइन पर क्रॉसिंग संख्या 44 ए पर हुई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Train Derail Conspiracy: प्रयागराज जा रहा मालगाड़ी के आगे पटरी पर मिला गैस सिलेंडर, यूपी के कानपुर में फिर ट्रेन हादसा कराने की बड़ी साजिश!

ऊंचाहार में रेलवे ट्रैक की चाबियां निकली

रेलवे ट्रैक की चाबियां निकली

जो वीडियो सामने आया है उसमें देख सकते है कि रेलवे ट्रैक में लगी कुछ चाबियां ढ़ीली हो चुकी थी तो कुछ चाबियां निकल चुकी थी. इस घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए है.

बड़ा हादसा टला

समय रहते कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक पर ये चाबियां दिखाई दी. जिसके कारण  बड़ी अनहोनी टल गई. इस घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).