Kerala: केरल में दो लड़कियों की नदी में डूबने से मौत
केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को चालकुडी नदी में दो लड़कियां डूब गईं. मृतक लड़कियों की पहचान मेघा और ज्वाला लक्ष्मी के रूप में हुई है. दोनों चचेरी बहनें थीं.
तिरुवनंतपुरम, 26 मई : केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को चालकुडी नदी में दो लड़कियां डूब गईं. मृतक लड़कियों की पहचान मेघा और ज्वाला लक्ष्मी के रूप में हुई है. दोनों चचेरी बहनें थीं. पुलिस के अनुसार, तीन लड़कियों समेत पांच महिलाओं का एक ग्रुप परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद चालकुडी नदी में स्नान के लिए गया था.
पांच में से तीन लड़कियां नदी में स्नान के लिए उतर गईं. इस दौरान तेज धारा उन्हें बहा ले गई. किनारे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर एक लड़की को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. हालांकि, मेघा और ज्वाला लक्ष्मी को नहीं बचाया जा सका. डूबने से दोनों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Kerala Rain Alert: केरल में 29 मई तक भारी बारिश की भविष्यवाणी, कई जिलों में येलो अलर्ट
बता दें कि इससे पहले 12 मई को एर्नाकुलम जिले के पुटुवाइपु में समुद्र में डूबकर एक युवक की मौत हो गई थी. वह अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गया था. मृतक अभिषेक (24) कोच्चि का निवासी था. पुलिस ने बताया था कि सात दोस्तों का ग्रुप समुद्र तट पर पहुंचा था. सभी समुद्र में तैरने के लिए उतर गए. इस बीच अचानक एक बड़ी लहर उन्हें समुद्र की गहराई में बहा ले गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

