Kerala Lockdown Extended: केरल में लॉकडाउन 17 जून तक बढ़ाया गया, राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार

केरल में कोरोना को लेकर लॉकडाउन वैसे तो 9 जून को समाप्त होना था लेकिन अब इसे 16 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार ने सोमवार को यह फैसला लिया. इस बीच राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

तिरुवनंतपुरम: केरल (Kerala) में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लॉकडाउन वैसे तो 9 जून को समाप्त होना था लेकिन अब इसे 16 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार ने सोमवार को यह फैसला लिया. इस बीच राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है. Child Pornography In Kerala: केरल पुलिस ने चाइल्ड पोर्न मामले में 28 लोगों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पीनारई विजयन के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 70,569 नमूने लिए गए, जिनमें स 9313 लोग पॉजिटिव पाए गए. इस तरह राज्य में कुल सक्रिय मामले 1,47,830 हो गए हैं. सोमवार को कोरोना के कारण 221 लोगों की मौत हुई. राज्य में अब इस महामारी से मरने वालों की संख्या 10,157 हो गई है.

राज्य में बीते 24 घंटे में 21,921 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. इस तरह राज्य में इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या 24,83,992 हो गई है. राज्य भर में 6,32,868 लोग निगरानी में हैं. इनमें से 39,061 विभिन्न अस्पतालों में हैं जबकि राज्य में कुल 889 हॉटस्पॉट है.

Share Now

संबंधित खबरें

China Coal Mine Blast: चीन में भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट में 89 श्रमिकों की मौत; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए व्यापक बचाव अभियान के निर्देश (Watch Video)

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, ₹81 पार पहुंचा दिल्ली में रेट

Petrol, Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, जानें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के नए रेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड