नन दुष्कर्म मामला: बिशप मुलक्कल को केरल HC से मिली जमानत, पासपोर्ट करना होगा सरेंडर
केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को बिशप फ्रैंको मुलक्कन की जमानत याचिका मंजूर कर ली. बिशप को 2014 से 2016 तक एक नन का कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया
कोच्चि: केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को बिशप फ्रैंको मुलक्कन की जमानत याचिका मंजूर कर ली. बिशप को 2014 से 2016 तक एक नन का कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था. बिशप को कड़ी शर्तो के साथ जमानत दी गई है. उन्हें केरल में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई है. उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और हर दो सप्ताह में एक बार पुलिस के समक्ष पेश होना होगा.
मुलक्कल को तीन दिन पूछताछ के बाद 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 24 सितंबर को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. यह भी पढ़े: केरल में नन से बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको गिरफ्तार, कल कोर्ट में होगी पेशी
मुलक्कल तब से पाला उपकारावास में हैं. इससे पहले तीन अक्टूबर को जस्टिस वी. राजा विजयराघवन ने बिशप को जमानत देने से इनकार कर दिया था.
संबंधित खबरें
Delhi Cab Viral Audio: 'मेरी गाड़ी में मुसलमान अलाउड नहीं है'; धार्मिक भेदभाव के आरोप में दिल्ली के कैब ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड
Lockdown: भारत में नहीं लगेगा कोई 'लॉकडाउन'; केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति की अपील
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा बयान: एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त; पैनिक बुकिंग और अफवाहों से बचने की सलाह
प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद को राहत; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मंजूर की अग्रिम जमानत
\