देश

Haryana: रतिया में कावड़ियो ने स्कूल बस में की जमकर तोड़फोड़, हरियाणा के फतेहाबाद की घटना-Video

कावड़ यात्रा में कावड़ियो के द्वारा हंगामा करने की कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है. ग़ाज़ियाबाद और मेरठ के बाद अब हरियाणा के फतेहाबाद में ऐसी ही घटना सामने आई है. जिसमें कावड़ियो ने एक स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी.

Haryana: रतिया में कावड़ियो ने स्कूल बस में की जमकर तोड़फोड़, हरियाणा के फतेहाबाद की घटना-Video
Credit -ANI

Haryana : कावड़ यात्रा में कावड़ियो के द्वारा हंगामा करने की घटनाएं कई घटनाएं सामने आ रही है. ग़ाज़ियाबाद और मेरठ के बाद अब हरियाणा के फतेहाबाद में ऐसी ही घटना सामने आई है. जिसमें कावड़ियो ने एक स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी.

जानकारी के मुताबिक़ स्कूल बस ने कावड़ियो को टक्कर मार दी. जिसके बाद गुस्साएं कावड़ियो ने जमकर हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. ये भी बताया जा रहा है की बस में स्कुल के विद्यार्थी भी बैठे हुए थे. ये पूरी घटना फतेहाबाद के रतिया की बताई जा रही है. ये भी पढ़े :VIDEO: यूपी के गाजियाबाद में कांवड़ियों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ के बाद पलट दी पुलिस की गाड़ी

देखें वीडियो :

जानकारी के मुताबिक़ रतिया के टोहाना रोड के पास कावड़ियो को टक्कर मारने का आरोप है. इसके बाद गुस्साएं कावड़ियो ने बस को रुकाया और बच्चों को नीचे उतारा और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान स्कूल के बच्चे भी डर गए. कांवड़िए के मुताबिक़ पहले बस चालक ने कांवड़ को टक्कर मारी और उसके बाद बदतमीजी की.

इस दौरान बस कंडक्टर का कहना है की बस से कांवड़ को टक्कर लग गई थी, इसके बाद कांवड़ियों ने बस को रुकवाया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके मौके पर पुलिस भी पहुंची. कावंडीयों को शांत कराने का प्रयास किया गया. इस घटना के बाद बस चालकों ने भी घटना का विरोध किया. इस समय काफी देर के लिए परिसर में तनाव की स्थिति बन गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).