श्रीनगर: फेसबुक से युवाओं से आतंकी बनने के लिए प्रेरित करने वाली महिला गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में एक अनोखे मामले में सुरक्षा बलों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक के जरिए से युवाओं को आतंकवाद में खासकर जैश-ए-मुहम्मद में शामिल होने के लिए उकसाती थी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में एक अनोखे मामले में सुरक्षा बलों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक के जरिए से युवाओं को आतंकवाद में खासकर जैश-ए-मुहम्मद में शामिल होने के लिए उकसाती थी. अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस महिला की पहचान उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके के संबल क्षेत्र की शाजिया के रूप में की गई है.
खुफिया एजेंसियों ने उसके फेसबुक खाते पर नजर बनाए रखी थी जिसके जरिए वह युवाओं को जेहाद में शामिल होने और हथियार उठाने के लिए उकसाती थी. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर समेत 3 जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर
पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उसने कुछ शस्त्र और गोलाबारूद अनंतनाग से आये दो युवाओं को सौंपे। इनमें से एक को पकड़ लिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\