VIDEO: आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, गाड़ी में खड़े होकर लहराई बंदूक, पुलिस को दी चुनौती, शहर में जुटे हजारों लोग

आगरा के एत्मादपुर में राणा सांगा की जयंती पर हजारों की संख्या में लोग जुटे. रक्त स्वाभिमान रैली में हजारों की तादाद में पहुंचे. लोगों ने इस दौरान जमकर शक्ति प्रदर्शन किया.

Credit-(X,@News1IndiaTweet)

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा के एत्मादपुर में राणा सांगा की जयंती पर हजारों की संख्या में लोग जुटे. रक्त स्वाभिमान रैली में हजारों की तादाद में पहुंचे. लोगों ने इस दौरान जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. कई जगहों पर हाथों में तलवारें लेकर प्रदर्शन किया गया तो वही हाथों में बंदूक लेकर भी प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त सडकों पर दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिस के सामने इन लोगों ने तलवारें और बंदूके भी लहराई. कुछ लोग बुलडोज़र भी लेकर पहुंचे थे.

लेकिन पुलिस ने बुलडोज़र जब्त कर लिए. इस दौरान जगह जगह पर कई करणी सेना के सदस्य आक्रमक होते हुए भी दिखाई दिए. हाथों में बंदूक लेकर शक्ति प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Rana Sanga Controversy: आगरा में 12 अप्रैल को करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने मंगवाए 1000 डंडे और 1200 हेलमेट; अलर्ट मोड में पूरा प्रशासन (Watch Video)

आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन

कई जिलों से पहुंचे लोग

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर कई जिलों से लोग पहुंचे. पुलिस भी कई दिनों से अलर्ट पर थी. इन लोगों को संभालने के लिए पुलिस के भी पसीने छुट गए. गढ़ी रामी में एक बड़ा सा पंडाल लगाया गया था. जहांपर हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे.

समाजवादी पार्टी के सांसद के घर के बाहर दिखा कड़ा पहरा

पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद से करणी सेना काफी आक्रमक है. पिछले दिनों सांसद के घर पर काफी तोड़फोड़ भी की गई थी. इसलिए इस बार सांसद के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई थी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? गंगा ब्रिज उद्घाटन से लेकर लालू यादव के स्वास्थ्य तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एक नजर में

Mumbai News Today: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम? लोकल ट्रेन हिंसा से लेकर धारावी पुनर्विकास के लिए BEST डिपो को BMC की मंजूरी तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें