यूक्रेन के मुर्दाघर में रखा गया कर्नाटक के छात्र का शव: सीएम बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों ने भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का शव बरामद किया है, जो यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए थे. उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है.

सीएम बसवराज बोम्मई (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरु, 8 मार्च : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों ने भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का शव बरामद किया है, जो यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए थे. उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है. उन्होंने सूचित किया है कि शव को शवगृह में रख दिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जैसे ही गोलाबारी बंद हो जाती है, इसे भारत वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, दूतावास के अधिकारियों ने हमें यह भी बताया है कि वे शवगृह अधिकारियों के संपर्क में हैं जहां शव रखा गया है. 1 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन रूसी गोलाबारी में नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई थी. वह सुबह-सुबह अपने बंकर से भोजन की तलाश में निकला था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन के पिता को फोन कर सांत्वना दी थी. नवीन के पिता शेखरप्पा ने प्रधान मंत्री से यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों के सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था. यह भी पढ़े : Telangana: तेलंगाना की कोयला खदान में हुआ हादसा, बचाव कार्य जारी

नवीन की मौत ने भारत में चिकित्सा शिक्षा की लागत पर भी सवाल खड़े किए हैं और कर्नाटक में विपक्षी दल इस संबंध में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) को खत्म करने की मांग कर रहे हैं. सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने नवीन के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया है. युद्ध छिड़ने के बाद से कर्नाटक के 500 से अधिक छात्र यूक्रेन से स्वदेश लौट चुके हैं. कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के नोडल अधिकारी और आयुक्त मनोज राजन ने कहा है कि राज्य के 142 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं. छात्रों का सबसे बड़ा जत्था गुरुवार को लौटा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड