Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित प्रसिद्ध दुबारे एलीफेंट कैंप में दो प्रशिक्षित हाथियों के बीच अचानक हुई हिंसक लड़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. लड़ाई के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक हाथी महिला पर्यटक के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

कोडागु (कर्नाटक), 18 मई: कर्नाटक (Karnataka) के कोडागु जिले (Kodagu District) से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहाँ के मशहूर 'दुबारे एलीफेंट कैंप' ( (Dubare Elephant Camp) में सोमवार सुबह दो प्रशिक्षित हाथियों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई. इस लड़ाई के दौरान एक हाथी का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में मौजूद एक महिला पर्यटक पर जा गिरा. इस हादसे में तमिलनाडु से आई 33 वर्षीय महिला की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान तुलसी (कुछ रिपोर्टों में झांसी) के रूप में हुई है, जो अपने पति और बच्चे के साथ इस प्रसिद्ध इको-टूरिज्म स्थल पर घूमने आई थीं. यह भी पढ़ें: Karnataka Shocker: कर्नाटक के हुब्बल्ली में मोबाइल न मिलने पर 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने अभिभावकों के जारी की ये सलाह

नदी में नहाने के दौरान अचानक भड़के हाथी

वन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना कावेरी नदी के पास हाथियों को नहलाने के नियमित सत्र (Bathing Session) के दौरान हुई. कैंप के दो पालतू हाथी, 'कंचन' और 'मार्तंड', अचानक एक-दूसरे के प्रति आक्रामक हो गए. महावतों ने उन्हें शांत करने और रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन कंचन ने अचानक मार्तंड पर जोरदार हमला कर दिया और उसे टक्कर मार दी.

संतुलन बिगड़ने से हुआ दर्दनाक हादसा

हाथियों को अचानक आपस में लड़ते देख वहां मौजूद पर्यटकों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. इसी आपाधापी में तुलसी का संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़ीं. कंचन की टक्कर के कारण कई टन वजनी हाथी 'मार्तंड' सीधे तुलसी के ऊपर जाकर गिर गया। भारी वजन के नीचे दबने के कारण तुलसी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. राहत की बात यह रही कि उनके पति और बच्चे इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बच गए. यह भी पढ़ें: Karnataka Shocker: कर्नाटक में अमेरिकी महिला पर्यटक से दुष्कर्म, मडिकेरी के होमस्टे में हुई वारदात; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, पर्यटकों के लिए नए नियम

इस दर्दनाक हादसे के बाद कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मामले की गहन और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. वन मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वन्यजीव भले ही पूरी तरह प्रशिक्षित हों, लेकिन उनके व्यवहार का सटीक अनुमान लगाना हमेशा असंभव होता है.

हादसे को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री ने दुबारे कैंप में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तत्काल नए प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं. अब से किसी भी पर्यटक को हाथियों को छूने, उन्हें खाना खिलाने या उनके बेहद करीब जाकर तस्वीरें (क्लोज-रेंज फोटोग्राफी) खींचने की अनुमति नहीं होगी। पर्यटकों के लिए हाथियों से एक अनिवार्य सुरक्षित दूरी (Mandatory Safe Distance) बनाए रखना आवश्यक कर दिया गया है.

Share Now

Tags

Captive Elephant Danger Dubare Camp Dubare Elephant Camp Dubare Wildlife Camp Elephant Elephant Fight Karnataka Elephant Safety India Elephant Tourism India Elephant Trampling India Eshwar Khandre Jyunesh Chennai Tourist Kanchan Elephant Karnataka elephant attack Karnataka Forest Department karnataka news Kodagu Kodagu news Kodagu Tourist Death Marthanda Elephant Tourist Safety Wildlife viral Viral Video Wild Elephant Attack Wildlife Camp Accident Wildlife Safety Protocols Woman Trampled Elephant ईश्वर खंड्रे कंचन हाथी कर्नाटक में हाथियों की लड़ाई कर्नाटक में हाथी का हमला कर्नाटक वन विभाग कर्नाटक समाचार कोडगु कोडगु में पर्यटक की मौत कोडगु समाचार जंगली हाथी का हमला ज्यूनेश (चेन्नई के पर्यटक) दुबारे कैंप दुबारे वन्यजीव कैंप दुबारे हाथी कैंप बंदी हाथी का खतरा भारत में हाथियों की सुरक्षा भारत में हाथी द्वारा कुचले जाने की घटना भारत में हाथी पर्यटन मार्तंडा हाथी वन्यजीव कैंप में दुर्घटना वन्यजीव क्षेत्रों में पर्यटकों की सुरक्षा वन्यजीव सुरक्षा प्रोटोकॉल वायरल वायरल वीडियो हाथी हाथी द्वारा कुचली गई महिला