Karnataka Sexual Harassment: कॉलेज प्रिंसिपल ने 11वीं कक्षा की छात्रा का किया यौन उत्पीड़न
कर्नाटक के बंगलुरू में एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने चैंबर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया. अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. घटना बुधवार की है जो यहां के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में हुई.
बेंगलुरु, 24 नवंबर : कर्नाटक के बंगलुरू में एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने चैंबर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया. अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. घटना बुधवार की है जो यहां के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में हुई. पीड़िता की मां ने उसी दिन व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है. मामला आईपीसी की धारा 354 (ए) और पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी प्रिंसिपल ने 16 साल की लड़की को अपने कक्ष में बुलाया और इस दौरान उसने उसका यौन उत्पीड़न किया. यह भी पढ़ें : सुरंग हादसा : ऑगर मशीन के प्लेटफॉर्म को ठीक किया गया, शीघ्र शुरू होगी ड्रिलिंग
शिकायत में बताया गया है कि कॉलेज की परीक्षा में छात्रा को कम अंक मिले थे. आरोपी ने अपने चैंबर में लड़की से कहा कि मूल्यांकन में अंक देना उसके हाथ में है और उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया. पीड़िता ने उसका विरोध किया और उसके चैंबर से बाहर निकल गई. फिर उसने अपने माता-पिता को सूचित किया जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई. अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

