Karnataka Sex Scandal: मैं 31 मई को SIT के सामने पेश होऊंगा... सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान | Video
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार को वीडियो जारी किया. प्रज्वल रेवन्ना ने इस वीडियो कहा, मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा.'
- Read in
- English
बेंगलुरु: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार को वीडियो जारी किया. प्रज्वल रेवन्ना ने इस वीडियो कहा, मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा.' प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, 'शुक्रवार 31 मई को सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने पेश होऊंगा और जांच से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करूंगा.' उन्होंने कहा, "...जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए तो मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था और कोई एसआईटी नहीं बनाई गई थी, मेरी विदेश यात्रा पूर्व नियोजित थी. जब मैं अपनी यात्रा पर था तो मुझे आरोपों के बारे में पता चला."
कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सासंद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, 'मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश रची गई है. राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसके बारे में और मेरे खिलाफ बात करना शुरू कर दिया. शुक्रवार 31 मई को सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने पेश होऊंगा. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है, मेरे खिलाफ झूठे मामले हैं, मुझे कानून पर भरोसा है.'
प्रज्वल रेवन्ना ने जारी किया वीडियो
#WATCH | In a self-made video, JDS MP Prajwal Revanna says, "I will appear before SIT on 31 May."
He said, "...When elections were held on 26th April, there was no case against me and no SIT was formed, my foreign trip was pre-planned. I came to know about the allegations while… pic.twitter.com/7Rt5b0Opi4
— ANI (@ANI) May 27, 2024
प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि विदेश में मेरे ठिकाने के बारे में उचित जानकारी नहीं देने के लिए मैं अपने परिवार के सदस्यों, अपने कुमारन्ना और पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगना चाहता हूं.
क्या है पूरा मामला?
प्रज्वल रेवन्ना के घर पर काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. जब इस यह बात आग की तरह फैल गई तो महिला के बयानों के मद्देनज़र रखते हुए प्रज्वल के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच के दौरान रेवन्ना के 100 से ज्यादा सेक्स वीडियो भी सामने आए. यही नहीं रेवन्ना के पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप है, जिन्हें 5 मई को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

