Karnataka: प्रोफेसर ने आतंकी से की मुस्लिम छात्र की तुलना, कहा- 'तुम कसाब की तरह हो' (Watch Video)
कर्नाटक में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने क्लास रूम में कथित तौर पर एक मुस्लिम छात्र को कसाब के रूप में संबोधित किया. जिसके बाद छात्रों द्वारा सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किया गया.
कर्नाटक में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने क्लास रूम में कथित तौर पर एक मुस्लिम छात्र को कसाब के रूप में संबोधित किया. जिसके बाद छात्रों द्वारा सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किया गया. दो दिन के बाद कॉलेज के अधिकारियों ने प्रोफेसर को 'कक्षाओं से वंचित' कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए. सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. कर्नाटक में 'लव जिहाद' का विवाद बढ़ा रहे कट्टर हिंदू संगठन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
वीडियो में प्रोफेसर छात्र को आतंकवादी (कसाब) कहते हुए संबोधित कर रहा है. प्रोफेसर ने कथित तौर पर छात्र से उसका नाम पूछा था और एक मुस्लिम नाम सुनकर कहा कि, "ओह, तुम कसाब की तरह हो."
बता दें कि अजमल कसाब 2008 के 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकवादी था. बाद में उसे फांसी दे दी गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर यह मामला 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की बरसी पर 26 नवंबर को मणिपाल में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सामने आया था.
यहां देखें वीडियो
A Professor in a class room in India calling a Muslim student ‘terrorist’ - This is what it has been to be a minority in India! pic.twitter.com/EjE7uFbsSi
— Ashok Swain (@ashoswai) November 27, 2022
क्लास में एक अन्य छात्र द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में छात्र को गुस्से में यह कहते हुए सुना जा सकता है, मुस्लिम होने के नाते और हर रोज इसका सामना करना मजाक नहीं है. हालांकि, प्रोफेसर ने माफी मांगते हुए यह कहकर शांत करने की कोशिश की कि वह उनके बेटे की तरह हैं.
लेकिन छात्र ने यह कहते हुए उनकी बात मानने से इनकार कर दिया कि यह मजाक नहीं है. छात्र ने प्रोफेसर से कहा कि क्या आप अपने बेटे से इस तरह बात करेंगे? क्या आप उसे आतंकवादी कहेंगे? इतने लोगों के सामने आप मुझे ऐसा कैसे कह सकते हैं? आप प्रोफेसर हैं और पढ़ा रहे हैं. आप मुझे कसाब नहीं कह सकते.
कॉलेज के अधिकारियों ने सोमवार को कहा है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जांच खत्म होने तक संबंधित कर्मचारियों को कक्षाओं से बाहर कर दिया गया है. हम चाहते हैं कि हर कोई यह जान ले कि संस्थान इस तरह के व्यवहार की निंदा नहीं करता है और इस घटना से निर्धारित नीति के अनुसार निपटा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

