देश

Karnataka News: कर्नाटक में मुस्लिम युवक के साथ भागी हिंदू लड़की, 'लव जिहाद' का आरोप, मामले की जांच जारी

एक मुस्लिम लड़के और 15 वर्षीय हिंदू लड़की के भागने के मामले ने सोमवार को सांप्रदायिक रंग ले लिया और हिंदू कार्यकर्ताओं ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताया. घटना मांड्या जिले की है. लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा

Karnataka News: कर्नाटक में मुस्लिम युवक के साथ भागी हिंदू लड़की, 'लव जिहाद' का आरोप, मामले की जांच जारी
(Photo : X)

मांड्या (कर्नाटक), 15 जनवरी: एक मुस्लिम लड़के और 15 वर्षीय हिंदू लड़की के भागने के मामले ने सोमवार को सांप्रदायिक रंग ले लिया और हिंदू कार्यकर्ताओं ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताया. घटना मांड्या जिले की है. लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें: CEO Raped in Hotel: दिल्ली के फाइव स्टार होटल में हैवानियत! NRI महिला के साथ रेप, कंपनी की CEO है पीड़ित, केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 19 वर्षीय सैयद तबरेज 12 जनवरी को हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ भाग गया था. दोनों के.आर. पेट टाउन के निवासी हैं. माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़के और लड़की को ढूंढ लिया था. शिकायतकर्ता ने मुस्लिम लड़के के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला भी दर्ज किया है.

घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि के.आर. पेट टाउन में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की, "दूसरा समुदाय युवाओं को लव जिहाद करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. मामला एनआईए को सौंपा जाना चाहिए." पुलिस मामले की जांच कर रही है.मामले में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).