देश

Karnataka Hit And Run Cases: कर्नाटक में हिट एंड रन मामले में तीन युवकों की मौत

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में हिट एंड रन मामले में तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात अनागोड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी.

Karnataka Hit And Run Cases: कर्नाटक में हिट एंड रन मामले में तीन युवकों की मौत
Dead

दावणगेरे, (कर्नाटक) 11 फरवरी : कर्नाटक के दावणगेरे जिले में हिट एंड रन मामले में तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात अनागोड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी.

पीड़ितों की पहचान 24 वर्षीय परशुराम, 23 वर्षीय संदेश और 26 वर्षीय शिवू के रूप में हुई है, जो सभी दावणगेरे के पास रामनगर के निवासी हैं. युवक कटिहल्ली गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया. दावणगेरे ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : Delhi Capitals, WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने जोनाथन बैटी को बनाया के मुख्य कोच, हेमलता काला और लिसा केइटली को बनाया सहायक कोच

पुलिस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से सीसीटीवी फुटेज और बयान ले रही है. अभी तक पुलिस को हादसे में शामिल वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).