Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी कलघाटगी से चुनाव लड़ेंगे.
बेंगलुरु: बीजेपी ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी कलघाटगी से चुनाव लड़ेंगे. कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में SC उम्मीदवार अश्विनी सम्पंगी मैदान में हैं. Karnataka Election 2023: बीजेपी ने जारी की 189 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, यहां देखें किस सीट से किसे मिला मौका.
इस सूची में जगदीश शेट्टर का नाम शामिल नहीं हैं, जिन्होंने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा पेश करने के लिए दिन में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी. पार्टी इस सीट से अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है. शेट्टर छह बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हैं.
बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट
BJP releases the party's second list of 23 candidates for #KarnatakaElections2023
Nagaraja Chabbi, a Congress leader who recently joined BJP, to contest from Kalghatgi. pic.twitter.com/y5ugNGDaqu
— ANI (@ANI) April 12, 2023
इससे पहले बीजेपी ने मंगलवार को 189 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. पार्टी का लक्ष्य कर्नाटक की 224 सीट वाली विधानसभा में बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता में बने रहना है. नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

