कर्नाटक: कोरोना संकट के कारण 2 अगस्त तक हर रविवार को राज्य में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, रात में कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की इजाजत

कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए 2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज (5 जुलाई 2020) से हो चुकी है. हालांकि रविवार को लॉकडाउन के दौरान रात के कर्फ्यू के समय आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी.

संपूर्ण लॉकडाउन (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य (Karnataka) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कर्नाटक सरकार ने पूरे राज्य में हर रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown) करने का ऐलान किया है और यह सिलसिला 2 अगस्त तक जारी रहेगा. कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) ने घोषणा की है कि कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण को देखते हुए 2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज (5 जुलाई 2020) से हो चुकी है. हालांकि रविवार को लॉकडाउन (Lockdown On Sunday) के दौरान रात में कर्फ्यू के समय आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी. इसके साथ ही रविवार को पहले से तय शादी समारोह को भी आयोजित करने की इजाजत होगी.

बताया जा रहा है कि यह लॉकडाउन कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाई गई कर्नाटक सरकार की बहुआयामी रणनीति का एक हिस्सा है. कर्नाटक की कोविड-19 टास्क फोर्स ने इसके लिए राज्यभर में बूथ लेवल कमेटी का गठन किया है. सिर्फ बेंगलुरु में ही 8800 कमेटियां बनाई गई हैं, जो कोरोना मामलों पर पैनी नजर रखेंगी.

देखें ट्वीट-

कोविड-19 टास्क फोर्स ने बिना लक्षणों वाले कोरोना मरीजों के लिए भी गाइडलाइन्स जारी की है, जिसके अनुसार 50 साल से कम उम्र के बिना लक्षणों वाले मरीजों को 17 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा, जबकि 50 साल से अधिक उम्र वाले कोरोना मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा. यह भी पढ़ें: देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 24 हजार से ज्‍यादा नए केस, संक्रमितों की कुल संख्‍या 6.73 लाख के पार

गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य में आज से हर रविवार को 1 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिल सके. कर्नाटक में अब तक कोरोना संक्रमण के 19,710 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 8805 मरीज इलाज के जरिए ठीक हो चुके हैं, वहीं इस घातक संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 293 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट