कारगिल युद्ध लड़ने वाले मोहम्मद सनाउल्लाह घोषित हुए विदेशी, भेजे गए डिटेंशन कैंप
असम (Assam) में सेना के एक रिटायर अधिकारी को विदेशी ठहराकर डिटेंशन कैम्प में भेज दिया गया. बोको की ट्रिब्यूनल ने मोहम्मद सनाउल्लाह को विदेशी घोषित करने का आदेश दिया.
असम (Assam) में सेना के एक रिटायर अधिकारी को विदेशी ठहराकर डिटेंशन कैम्प में भेज दिया गया. बोको की ट्रिब्यूनल ने मोहम्मद सनाउल्लाह को विदेशी घोषित करने का आदेश दिया. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में ले लिया और फिर उन्हें डिटेंशन कैम्प भेज दिया.
उल्लाह के वकील और उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह मूल रूप से भारत के नागरिक हैं और उल्लाह ने 30 साल तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी हैं. वह 2017 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए.
उल्लाह के वकील शाहिदुल इस्लाम ने कहा कि वह ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे.
संबंधित खबरें
Sara Baloch Viral Video: उत्पीड़न मामले की सच्चाई और डिजिटल स्कैम का पर्दाफाश
असम में पहली बार नेशनल हाईवे बना 'रनवे': पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया उद्घाटन, लड़ाकू विमानों ने दिखाया दम (See Pics and Video)
असम को बड़ी सौगात: पीएम मोदी आज डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली 'इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा' का करेंगे उद्घाटन
Assam SIR: असम में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण संपन्न, 5.86 लाख नए नाम जुड़े; 2.43 लाख मतदाता सूची से बाहर
\