देश

Kanpur Shocking Video: शराब ठेके के सेल्समैन ने की पत्नी की हत्या, बोरे में शव रखकर फेंका, बदबू आने पर हुआ खुलासा

पवन ने 35 वर्षीय पत्नी शिवा की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर फरार हो गया था. महिला से संपर्क ना होने पर मायके पक्ष ने पड़ोसियों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने महिला के दो दिन से लापता होने की बात कही.

Kanpur Shocking Video: शराब ठेके के सेल्समैन ने की पत्नी की हत्या, बोरे में शव रखकर फेंका, बदबू आने पर हुआ खुलासा

कानपुर: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पनकी इंडस्ट्रियल एरिया अंग्रेजी शराब ठेके में काम करने वाले सेल्समैन ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या (Husband Murdered Wife) कर दी. आरोपी महिला के शव को बोरे में भरकर मौके से फरार हो गया. MP: रेप की नाबालिग पीड़िता को थाने में पीटा, रातभर पुलिस स्टेशन में रखा, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

पवन कुमार पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर तीन स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन है. करीब दो दिन पहले पवन ने 35 वर्षीय पत्नी शिवा की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर फरार हो गया था. महिला से संपर्क ना होने पर मायके पक्ष ने पड़ोसियों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने महिला के दो दिन से लापता होने की बात कही.

घटना के दो दिन बाद बदबू आने से लोगों को शक हुआ. मामले की जानकारी पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने में जुटी गई. इस दौरान महिला का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी सेल्समैन पवन को गिरफ्तार कर लिया है. शव बरामदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी उससे पूछताछ ना हो पाने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).