UP Shocker: सौतेले पुत्रों से संबंध बनाती थी महिला, पति ने कुल्हाड़ी से काटा सिर, MP से लाकर बांदा में फेंका शव
बांदा में एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली थी. हत्यारों ने सिर धड़ से अलग कर दिया था. पहचान छुपाने के लिए उसने महिला के हाथों की उंगलियां को भी काट दिया था. शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं छोड़ा था.
यूपी: बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली थी. हत्यारों ने सिर धड़ से अलग कर दिया था. पहचान छुपाने के लिए उसने महिला के हाथों की उंगलियां को काट दिया था. शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं छोड़ा था.
बांदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. हत्या की वारदात में महिला का पति, दो सौतेले पुत्र और भतीजा शामिल थे. आरोप है कि महिला सौतेले पुत्रों से अवैध संबंध बनना चाहती थी. इसी वजह से उसकी की हत्या गई. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. Age of Consent: POCSO कानून के तहत सहमति से संबंध बनाने की उम्र 18 से 16 करना सही नहीं, लॉ कमिशन ने बताई ये वजह
पुलिस ने बताया कि 27 सितंबर को शाम करीब 7 बजे ग्राम चमरहा में मध्य प्रदेश की सीमा के पास एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था सिर और धड़ एक दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुए थे.
दूसरे बेटे से भी अवैध संबंध का बनाती थी दबाव
जांच में पाया गया कि मृतका माया देवी की दो शादी हुई थी, जिसमें वह दूसरे पति के साथ रहती थी जिसके पूर्व में 2 लड़के सूरज प्रकाश (22) और छोटू उर्फ बजेश (19) है. मृतका का सौतेले बेटे सूरज प्रकाश से अवैध संबंध थे. महिला लड़के को लगातार अपने साथ रहने के लिए विवश करती थी. साथ ही वह दूसरे सौतेले बेटे ब्रजेश को भी अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान करती थी. कहना न मानने पर वह उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देती थी.
अवैध संबंध का खुलासा होने पर महिला के पति और अन्य परिवारीजनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई. मृतका के पति रामकुमार, दोनों सौतेले बेटे ने मिलकर 25 सितंबर को महिला को पिकअप में बैठाकर चमरहा गांव की सीमा पर लाए झाड़ियों में पिकअप से उतारकर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर को धड़ से अलग कर दिया. उंगलियों को भी काट दिया. घटना में शामिल चारों आरोपियों को थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम दूरेडी के पास से गिरफ्तार किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

