देश

Kanpur Aircraft Crash Video: कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसे में 2 पायलटों की मौत, गंगा किनारे खेत में हुआ क्रैश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. अधिकारियों की जांच जारी है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Kanpur Aircraft Crash Video: कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसे में 2 पायलटों की मौत, गंगा किनारे खेत में हुआ क्रैश

Kanpur Aircraft Crash Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को गंगा नदी के किनारे एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान क्रैश होने से पहले नियंत्रण खो बैठा था. हादसे वाले विमान में सवार थे 169 भारतीय नागरिक और 61 विदेशी, एयर इंडिया ने दी अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जानकारी

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि हादसे में पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटनास्थल को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक पायलट सचिन गुजरात के रहने वाले थे और उनके पास 3,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था. वहीं को-पायलट अभिषेक पुजारी कर्नाटक के निवासी थे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

कानपुर में गंगा नदी के पास खेत में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ:

अधिकारियों के अनुसार, चार सीटों वाला ट्विन-इंजन Tecnam ट्रेनिंग विमान गुरुवार सुबह करीब 11:50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान ने ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्थापुरवा गांव स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान गंगा किनारे एक खेत में गिर गया.

घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है. डीजीसीए की टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की विस्तृत जांच करेगी. जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. अधिकारियों की जांच जारी है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

गौरतलब है कि हाल के महीनों में ट्रेनिंग विमानों से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं. जून में उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दो-सीटर प्रशिक्षण विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें महिला पायलट को मामूली चोटें आई थीं. वहीं मई में महाराष्ट्र के बारामती के गोजुबावी गांव के पास रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी के एक प्रशिक्षण विमान की हार्ड लैंडिंग हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2026 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).