देश

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से नाराज कंगना रनौत, कहा- 'एक गलती के कारण करियर तबाह करना अन्याय'

ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी गहरी नाराजगी जताई है.

शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से नाराज कंगना रनौत, कहा- 'एक गलती के कारण करियर तबाह करना अन्याय'

नई दिल्ली, 1 जून : 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी गहरी नाराजगी जताई है.

कंगना रनौत ने कहा, "किसी को 'लॉ एंड ऑर्डर' के नाम पर इस तरह से परेशान करना ठीक नहीं है, खासकर जब उसने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली हो और आपत्तिजनक पोस्ट को हटा भी लिया हो. किसी एक गलती के कारण उसके पूरे करियर और कैरेक्टर को तबाह कर देना न्यायसंगत नहीं है. ऐसा व्यवहार किसी भी बेटी के साथ नहीं होना चाहिए." उन्होंने बंगाल सरकार से अपील की कि राज्य को 'नॉर्थ कोरिया' न बनाया जाए, बल्कि लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए. यह भी पढ़ें : Zepto’s Food Licence Cancelled: धारावी में जेप्टो का लाइसेंस कैंसिल, एफडीए की बड़ी कार्रवाई, साफ सफाई और गंदगी आई थी सामने

कंगना ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि शर्मिष्ठा की कम उम्र और भविष्य को देखते हुए उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए, क्योंकि यह एक तरह से उसकी पूरी जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश प्रतीत होती है, जिसे समर्थन नहीं दिया जा सकता. बता दें कि कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था और शनिवार दोपहर कोलकाता के सिटी कोर्ट में पेश किया था. मामले में विस्तृत सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

दरअसल, शर्मिष्ठा पनोली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए थे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया. इसके बाद 15 मई को उनके खिलाफ गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. कड़ी आलोचनाओं के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटा दिया और मामले में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन गिरफ्तारी से नहीं बच सकीं. यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).