कल का मौसम, 3 मई 2025: दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार तक आंधी-बारिश ने गर्मी में दिलाई राहत; पढ़ें IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 3 May 2025: उत्तर भारत से लेकर पूर्व और दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से आम जनता को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, एक मई की देर रात को मौसम ने अचानक करवट ली. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश भी हुई. दिल्ली, यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत मिली. कल के मौसम की बात करें तो 3 मई 2025 का दिन कई राज्यों में मौसम के लिहाज से राहत भरा हो सकता है, लेकिन तेज हवाएं, आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थितियों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कल यानी 3 मई 2025 को कहां कैसा रहेगा मौसम.

मई में आग उगलेगा सूरज, हीटवेव के दिन भी होंगे अधिक, राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार और महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट.

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को बाहर निकलते समय तेज हवाओं के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा. पूर्वी यूपी (गोरखपुर, बलिया, अंबेडकर नगर आदि): गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी, छिटपुट बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कई इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान भी है.

पंजाब और हरियाणा में भी बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदला हुआ रहेगा. धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

राजस्थान में कहीं गर्मी कहीं बारिश

राजस्थान में क्षेत्र के अनुसार मौसम में अंतर रहेगा दक्षिण और पश्चिम राजस्थान: तेज गर्मी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल और हल्की बारिश का अनुमान है. कई इलाकों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं

बिहार में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बिहार में मौसम बेहद अस्थिर रहेगा. पटना, गया समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें.

महाराष्ट्र का मौसम

विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक और हल्की बारिश संभवना है. मुंबई और पुणे: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना कम है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Pitch Report: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

West Bengal Assembly Elections 2026: चुनाव को लेकर अमित शाह आज बंगाल के दौरे पर, जारी करेंगे BJP का 'संकल्प पत्र', हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल