कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ेगी ठंड, जानें यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है. कोहरे और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस बीच, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ठंड और गलन बढ़ने की संभावना है.

Representational Image | PTI

कल का मौसम: उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है. कोहरे और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस बीच, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ठंड और गलन बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसके चलते उत्‍तर भारत में बारिश होगी. साथ ही पहाड़ों में जमकर बर्फबारी होने की बात भी संभावना है. ऐसे में इस दौरान मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी.

Winter Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय.

उत्‍तर भारत के कई राज्‍य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, हिमाचल में बारिश के साथ ठिठुरन भरी सर्दी की संभावना है. आइए जानते हैं कल यानी 15 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दिल्ली-NCR में बारिश बढ़ाएगी ठंड

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में मंगलवार दोपहर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश के आसार जताए हैं. 15 और 16 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे, और सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा.

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बरकरार है. वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों में घने कोहरे से रफ्तार थम गई गई. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बुधवार को बारिश का नुमन है. मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है.

कश्मीर: चिल्ला-ए-कलां की सर्दी

कश्मीर घाटी इस समय चिल्ला-ए-कलां के प्रभाव में है, जो सर्दियों का सबसे ठंडा दौर माना जाता है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. 18 जनवरी तक घाटी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. सिरोही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. कोल्ड डे की स्थिति के कारण कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ सकती है.

बिहार में कल का मौसम

बिहार में भी घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है. बारिश और शीतलहर के कारण अगले कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड