कल का मौसम: महाराष्ट्र से लेकर यूपी, बिहार तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा वेदर
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बारिश से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं देशभर में कल यानी 27 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा.
कल का मौसम: सितंबर का महीना खत्म होते ही देश से मानसून की विदाई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून की वापसी में देरी हो रही है. IMD के मुताबिक, 17 सितंबर को राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू होती है, जो इस बार 23 सितंबर यानी एक हफ्ते की देरी से हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की वापसी की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है. पश्चिम और मध्य भारत में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) है.मंगलवार को राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई थी. लेकिन यह प्रकिया अब धीमी पड़ गई है.
इस बीच महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बारिश से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं देशभर में कल यानी 27 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा.
27 सितंबर मौसम अपडेट
Rainfall Warning : 27th September 2024
वर्षा की चेतावनी : 27th सितंबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #konkan #goa #Gujarat #Maharashtra #ArunachalPradesh #WestBengal #bihar #assam #meghalaya #sikkim #Jharkhand #Uttarakhand #UttarPradesh… pic.twitter.com/HGuY4QUnEt
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 26, 2024
दिल्ली-NCR में कल का मौसम
दिल्ली की बात करें तो 27 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है. गरज-चमक के साथ तापमान भी सामान्य रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 24°C के आसपास होगा. अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन 29 सितंबर के बाद बारिश की संभावना कम है.
महाराष्ट्र: मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश
महाराष्ट्र में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. हालांकि, मौसम विभाग ने 27 सितंबर को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है. मुंबई सहित आसपास के इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान है.
पहाड़ी राज्यों में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड में 27 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट और 28 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आगामी 30 सितंबर तक बारिश की संभावना है.
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून अभी जाने के मूड में नहीं है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों के लिए येलो तो कई अन्य हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी 27 सितंबर को बारिश का अनुमान है.
एमपी और बिहार में भी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश और बिहार में भी कल भारी बारिश का अनुमान है. IMD ने बिहार के लिए ऑरेंज और मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

