CAA Protest: भड़काऊ भाषण देने का आरोपी शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार, कई राज्यों में मामला है दर्ज

नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देकर चर्चा में आए जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार शरजील इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बिहार के जहानाबाद के कारो थाना क्षेत्र से मंगलवार को गिरफ्तार किया है.

शरजील इमाम (Photo Credits: ANI)

पटना. नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देकर चर्चा में आए  जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने  बिहार (Bihar) के जहानाबाद (Jehanabad) के कारो थाना क्षेत्र से मंगलवार को पकड़ा है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा था कि शरजील के खिलाफ देश के कई राज्यों में देशद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई (Mumbai), पटना (Patna) और दिल्ली (Delhi) में छापा मारा जा रहा है.

बता दें कि मंगलवार को बिहार पुलिस ने शरजील इमाम के भाई को जहानाबाद से हिरासत में लिया है. शरजील के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रविवार को आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया है.यह भी पढ़े-बिहार: शरजील इमाम की तलाश तेज, जहानाबाद से छोटे भाई को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

ANI का ट्वीट-

गौरतलब हो कि भड़काऊ भाषण देने का आरोपी शरजील इमाम जेडीयू नेता रहे अकबर इमाम का बेटा है. उसका परिवार बिहार के जहानाबाद का रहनेवाला है. शरजील इमाम के कई विवादित सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल है उसमें वो पूर्वोत्तर राज्य असम को भारत से अलग करने की बात करते दिखाई पड़ रहा है. (वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि LatestLY नहीं करता है, यह जांच का विषय है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट