Ratan Tata On Jhunjhunwala: झुनझुनवाला को उनकी दूरदर्शिता, बाजारों की समझ के लिए याद किया जाएगा: रतन टाटा

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने रविवार को कहा कि जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला को हमेशा बाजारों के बारे में उनकी गहरी समझ के साथ-साथ उनके हंसमुख व्यक्तित्व, दयालुता और दूरदर्शिता के लिए याद किया जाएगा.

मुंबई, 14 अगस्त: टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने रविवार को कहा कि जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को हमेशा बाजारों के बारे में उनकी गहरी समझ के साथ-साथ उनके हंसमुख व्यक्तित्व, दयालुता और दूरदर्शिता के लिए याद किया जाएगा. Rakesh Jhunjhunwala का 62 साल की उम्र में निधन, मुंबई के बाणगंगा श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार

झुनझुनवाला ने तीन दर्जन से अधिक कंपनियों में निवेश किया था, जिनमें टाटा समूह की इकाई टाइटन भी शामिल है. इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में स्टार हेल्थ, रैलिस इंडिया, एस्कॉर्ट्स, केनरा बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, एग्रो टेक फूड्स, नजारा टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स भी शामिल रही हैं.

रतन टाटा ने अपने शोक संदेश में कहा, "झुनझुनवाला को भारत के शेयर बाजारों के बारे में उनकी गहरी समझ के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्हें उनके हंसमुख व्यक्तित्व, दयालुता और दूरदर्शिता के लिए भी याद रखा जाएगा." उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है, जिन्हें इस बड़े नुकसान का बोझ सहना पड़ा है. रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से झुनझुनवाला का निधन हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट