देश

Jharkhand Shocker: झारखंड में पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी. बाद में वह पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और मनगढ़ंत कहानी रचने की कोशिश की.

Jharkhand Shocker: झारखंड में पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

रांची, 30 मार्च : झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी. बाद में वह पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और मनगढ़ंत कहानी रचने की कोशिश की.

पुलिस ने आरोपी राजू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पकरिया गांव का रहने वाला है. शनिवार सुबह वह खून से लथपथ पत्नी कोशिला देवी को लेकर सदर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू भुइयां से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था. यह भी पढ़ें : Deoria Gas Cylinder Blast: देवरिया में गैस सिलेंडर फटने से मां और उसके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि राजू भुइयां पहले से विवाहित था और उसने कोशिला देवी को झांसा लेकर दूसरी शादी की थी. बाद में जब यह बात सामने आई तो दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. गांव वालों के मुताबिक राजू अक्सर नशे में पत्नी की पिटाई करता था. बहरहाल, मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).