Jharkhand Shocker: झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक के साथ घिनौनी हरकत, गैंगरेप के आरोप में 3 गिरफ्तार
झारखंड, एसपी दुमका ने बताया की, स्पेन की एक महिला ने शिकायत की है कि बीती रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस उसकी मेडिकल जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
Jharkhand Shocker: झारखंड के दुमका में एक स्पेन की महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामले में दुमका के एसपी ने बताया की, स्पेन की एक महिला ने खुद के साथ हुई ज्यादती को लेकर शिकायत दर्ज करवाई. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि बीती रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. दुमका के एसपी के अनुसार महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर मेडिकल जांच सहित आवश्यक कार्रवाई जारी है.
मामले में झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता से मीडिया ने जब इस पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ''मुझे इस घटना की पूरी सत्यता की जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.'' जो कोई भी हमारी किसी भी भारतीय या विदेशी बहन के खिलाफ ऐसा अपराध करेगा, उन सभी के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
देखें ट्वीट:
Dumka, Jharkhand | A Spanish woman has complained that she was gang raped in Hansdiha police station area last night. Police are taking the necessary actions including her medical examination. Three persons have been detained. Further investigation underway: SP Dumka
— ANI (@ANI) March 2, 2024
#WATCH | Ranchi: On the complaint filed by a Spanish woman that she was gang raped in the Hansdiha police station area last night, Jharkhand Minister Banna Gupta says, "I don't know all the factual correctness of this incident but the govt is committed to take strict action… pic.twitter.com/02tnjI9nq6
— ANI (@ANI) March 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

