बहन की आबरू बचाने के लिए बदमाशों से भीड़ गया भाई, लेकिन दरिंदो ने जो किया उससे कांप उठा झारखंड
पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा. वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है
बहन की आबरू बचाने के लिए भाई ने भी अपनी जान दे दी. विरोध के बाद भाई गुंडों से भीड़ गया और बदमाशों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की. जिसके बाद वो बुरी तरह घायल हो गया था. बता दें कि झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना उस दौरान हुई जब वकील खान (मृतक) और उसका भाई दानिश खारदीहा गांव में पहुंचे जहां उनकी बहन के साथ छेड़खानी हुई थी.
पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा. वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें:- अविवाहित गर्भवती युवती ने मोबाइल में वीडियो देखकर डिलिवरी करने की कोशिश की, मां बच्चे दोनों की हुई मौत
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिलदार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाकर मार डाला था. जिसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

