देश

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन BJP विधायकों का CM हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मुख्य द्वार पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन BJP विधायकों का CM हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन
BJP | Photo- X

रांची, 26 जुलाई : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मुख्य द्वार पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार पर युवाओं, किसानों और राज्य की जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की और सीएम से इस्तीफे की मांग की.

भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, राजमहल के विधायक अनंत ओझा, गोड्डा के विधायक अमित मंडल, सिमरिया के विधायक किशुन दास, कांके के विधायक समरी लाल, देवघर के विधायक नारायण दास सहित अन्य ने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मांगों वाली तख्तियां ले रखी थीं. यह भी पढ़ें : RPF Ballarpur: स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल चुरानेवाले चोर को धर-दबोचा, चंद्रपुर के बल्लारपुर आरपीएफ की कार्रवाई

राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य के संथाल परगना सहित कई हिस्सों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की तादाद लगातार बढ़ रही है. राज्य की मौजूदा सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है. हमने इस संबंध में प्रमाण के साथ भारत के निर्वाचन आयोग को मेमोरेंडम सौंपा है. ऐसी सरकार को एक मिनट भी बने रहने का अधिकार नहीं है.

गोड्डा के विधायक अमित मंडल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सरकार बनने के बाद पहले ही वर्ष पांच लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने पिछले पांच सालों में युवाओं के सपनों की हत्या कर दी.

सदन की पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सत्र संचालन के लिए सभापति के पैनल और कार्य मंत्रणा समिति की घोषणा की. इसके बाद पिछले सत्र और इस सत्र के बीच विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).