Pune Shocker: प्लास्टिक की पिस्टल दिखाकर ज्वेलर्स की दुकान में डकैती, 25 से 30 तोला सोना लेकर आरोपी हुए फरार, पुणे जिले की घटना
पुणे के सिंहगढ़ रोड परिसर से एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है. जहांपर एक ज्वेलर्स की दूकान से तीन आरोपियों ने 25 से 30 तोला सोना लुट लिया. इन आरोपियों ने प्लास्टिक की पिस्टल को हाथ में लेकर दुकानदार को डराया था.
पुणे, महाराष्ट्र: पुणे के सिंहगढ़ रोड परिसर से एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है. जहांपर एक ज्वेलर्स की दूकान से तीन आरोपियों ने 25 से 30 सोना लुट लिया. इन आरोपियों ने प्लास्टिक की पिस्टल को हाथ में लेकर दुकानदार को डराया था. इस घटना के सामने आने के बाद लोग भी हैरान हो गए है. धायरी के श्री ज्वेलर्स नाम की दूकान में आरोपियों ने डकैती की.
इस घटना के बाद दूकान के मालिक विष्णु दहीवाळ ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया. इस घटना में डकैती करनेवाले आरोपी फरार है. पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई है.ये भी पढ़े:VIDEO: दिनदहाड़े दूकान में दो महिलाओं ने स्वीट्स के पैकेट चुराएं, सीसीटीवी में चोरी हुई कैद, पुणे की घटना का वीडियो आया सामने
क्या है पूरा मामला?
आरोपियों ने पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके में एक डकैती को अंजाम दिया. नांदेड़ सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत धायरी क्षेत्र में श्री ज्वेलर्स नाम की दूकान है. इस दूकान में तीन आरोपी सोना खरीदने के बहाने से अंदर आएं और प्लास्टिक की पिस्टल दिखाकर लाखों रूपए का सोना करीब 25 से 30 टोला सोना लूटकर फरार हो गए.
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की शुरू
आरोपी सोना लूटने के बाद मौके से फरार हो गए.इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किए. जिसमें आरोपी दूकान से भागते हुए नजर आ रहे है. पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

